लखनऊ, मार्च 13 -- 60244 पदों की सीधी भर्ती के लिए हुई थी परीक्षा लखनऊ, प्रमुख संवाददाता उत्तर प्रदेश भर्ती बोर्ड ने होली पर सिपाही भर्ती परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को तोहफा दिया है। इस भर्ती परीक्षा का अंतिम परिणाम गुरुवार दोपहर को जारी कर दिया गया। अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट uppbpb.gov.in पर अपनी जन्मतिथि व रजिस्ट्रेशन नम्बर डाल कर परीक्षा परिणाम देख सकते हैं। भर्ती बोर्ड के मुताबिक अनारक्षित पदों का कट ऑफ 225.75,आर्थिक रूप से कमजोर अभ्यर्थियों का 209.26,अन्य पिछड़ा वर्ग का 216.58,अनुसूचित जाति का 196.17 और अनुसूचित जनजाति का कट ऑफ 170.03 गया है। इसी तरह स्चतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रित अभ्यर्थियों का कटऑफ 93.44, भूतपूर्व सैनिक का 114.44 और महिला अभ्यर्थियों का कटऑफ 212.11 गया है। यह भर्ती परीक्षा पिछले साल 23, 24, 25, 30 व 31 अगस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.