लखीमपुरखीरी, फरवरी 20 -- होली त्योहार पर मिलावटखोरी रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग सतर्क हो गया है। इस बार मिलावटखोरी रोकने को जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। वहीं विभाग की एफएसडब्ल्यू (फूड सेफ्टी ऑन व्हील) भी मौजूद रहेगी। सैम्पलों की आन द स्पाट जांच की जाएगी। खास बात यह है कि कोई भी व्यक्ति अपने खाद्य पदार्थों की जांच करा सकेगा। वहीं खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमें भी जांच व सैम्पलिंग करेंगी। होली के त्योहार पर मिलावटखोरी रोकने के लिए विभाग इस बार रेडीमेड मिठाई, खोया पर नजर रहेगी। वहीं विभाग की विशेष नजर बाहर से आने वाली मिठाइयों व खोया पर रहेगी। इसके अलावा अगर कहीं बड़ी मात्रा में खोया तैयार किया जा रहा है वहां भी जांच की जाएगी। माना जा रहा है कि होली के त्योहार पर मिलावटखोर रेडीमेड मिठाइयों व खोया की खपत कराने की फिराक में रहते हैं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.