रामपुर, मार्च 13 -- रंगों का त्योहार होली को लेकर रामपुर का बाजार गुलजार हो चुका है। हर ओर त्योहार मनाने को लेकर उत्साह नजर आ रहा है। आज शाम के समय होलिका का दहन होगा। अगले दिन रंग खेला जाएगा। इसकी तैयारियां पूरी करने के लिए जिला मुख्यालय से लेकर कस्बा व ग्रामीण क्षेत्रों के बाजारों में खरीदारों की भीड़ उमड़ी हुई है। खाद्य पदार्थों के साथ ही रंग, गुलाल व पिचकारी की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है। बाजार में हर्बल गुलाल लोगों को पसंद आ रहा है। बच्चों के लिए पिचकारियां और मुखौटे खूब पसंद आ रहे हैं। इसके अलावा मिठाइयों की दुकानों पर भी सुबह से ग्राहकों की भीड़ जमी हुई है। लोगों ने गुझिया खूब पसंद आ रही हैं। इसके अलावा गिफ्ट भी बाजार में खूब खरीदे जा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.