एटा, मार्च 9 -- रंग और पकवानों के प्रमुख त्योहार होली पर इस बार लोग पारंपरिक व्यंजनों के साथ बनारसी और गुजराती व्यंजनों की भी जमकर खरीदारी कर रहे है। बाजारों में इन पकवानों की बड़े पैमाने पर डिमांड बनी हुई है। इसके साथ ही आकर्षक मॉडलों में आई पिचकारियां बच्चों और युवाओं को आकर्षित कर रहीं है। शहर के मुख्य बाजार घंटाघर, किराना बाजारा, बांस मंडी में रेडीमेड व्यंजनों से सजी दुकानों पर इस बार गुजराती और बनारसी रेडीमेड पकवानों की अधिक डिमांड बनी हुई है। यह पकवान पारंपिरक पकवानों से कही अधिक महंगे होने के बाद भी लोग इनकी बढ़चढ़कर खरीदारी कर रहे है। बाजारों में बनारसी पापड़, गुजराती साबूदाना इमरती, राइस पापड़ के साथ मूंग की दाल के पापड़ की काफी डिमांड बनी हुई है। इसके अलावा बनारसी आलू के चिप्स के पैकेट भी बड़ी संख्या में खरीदे जा रहे है। इसके अल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.