प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 15 -- कुंडा, संवाददाता। होली के दिन बहन के घर बाइक से जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। इससे उसकी मौत हो गई। कुंडा कोतवाली के पिंगरी गांव निवासी भोलानाथ का 30 वर्षीय बेटा त्रिभुवन नाथ पटेल होली के दिन शुक्रवार सुबह करीब 7.30 बजे अपनी बहन शांति पटेल के घर बहरेवा जा रहा था। नेवली का पुरवा गांव के पास अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मारकर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे सीएचसी ले आई। यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के भाई ओमप्रकाश की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। त्रिभुवन को दो वर्षीय एक बेटा भी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.