सीतापुर, फरवरी 23 -- सीतापुर, संवाददाता। होली पर इस बार यात्रियों को रोडवेज बसों में सीटों के लिए मशक्कत नहीं करनी पड़ेगी। यात्रियों को राहत देने के लिए परिवहन निगम ने सीतापुर से दिल्ली रूट पर 30 अतिरिक्त बसे चलाई जाएंगी। इसके अलावा अन्य रूटों पर भी यात्रियों की संख्या के आधार पर बस को डायवर्ट किया जाएगा। जिससे कि यात्रियों को अलग-अलग रूट पर भी समय से बस मिल सके। होली के त्यौहार में यात्रियों की संख्या में होने वाली अनुमानित बढ़ोत्तरी को देखते हुए परिवहन निगम ने कमर कस ली है। विभाग की ओर से सभी 81 रूटों पर समय से बसों के संचालन के लिए रणनीति तैयार की जा चुकी है। 28 फरवरी से नौ मार्च तक सीतापुर से दिल्ली के लिए 30 अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा। इसके अलावा अन्य रूटों पर भी बसों की संख्या को बढ़ाया जाएगा। जिससे कि यात्रियों को निर्धारित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.