लखनऊ, फरवरी 4 -- सफर में राहत लखनऊ। वरिष्ठ संवाददाता होली के लिए रोडवेज प्रशासन ने बुधवार से ऑनलाइन सीटों की बुकिंग खोल दी हैं। बसों में ऑनलाइन सीटों की बुकिंग 30 दिन पहले खुलती है। क्षेत्रीय प्रबंधक अमरनाथ सहाय ने बताया कि होली पर सिर्फ एसी बसों में एडवांस सीट बुक कराने की सुविधा रहेगी। इसके लिए चुनिंदा रूटों पर संचालित होने वाली बसों में एडंवास में सीटें बुक करा सकते हैं। यह बसें आलमबाग बस अड्डे से चलेंगी। इनमें लखनऊ से दिल्ली, देहरादून, जयपुर, गोरखपुर, बरेली आदि रूटों की बसें होंगी। यात्री upsrtc.com पर जाकर ऑनलाइन टिकट बुकिंग, बस के समय, रूट के बारे में जानकारी ले सकते हैं। किसी प्रकार की समस्या पर यात्री टोल फ्री नंबर पर 18001802877 शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.