हल्द्वानी, फरवरी 17 -- रामनगर। होली को लेकर कॉर्बेट नेशनल पार्क में हाई अलर्ट कर दिया गया है। संदिग्ध व्यक्तियों की घुसपैठ और हुडदंग की आशंका को देखते हुए पार्क को तीन और चार मार्च को बंद के आदेश जारी किया गया है। साथ ही कर्मचारियों की छुट्टियां भी रद्द कर दी गई हैं। मंगलवार को पार्क के निदेशक डॉ. साकेत बडोला ने बताया कि होली को लेकर पार्क में हाई अलर्ट किया गया है। यूपी समेत पार्क की सीमाओं पर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं। तीन की सुबह डे विजिट जंगल सफारी ही होगी। इसके बाद पांच मार्च की सुबह से ही पर्यटन गतिविधियां शुरू की जाएगी। वन कर्मियों को चौकियों आदि जगहों पर अलर्ट रहने को कहा है। हाथियों, ड्रोन व कैमरों से भी पार्क की सुरक्षा पर निगरानी रखी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...