बुलंदशहर, मार्च 15 -- । होली के अगले दिन भी जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ उमड़ी रही। मौसम की बीमारियों के साथ एलर्जी के मरीजों की लंबी लाइन देखने को मिली। दोपहर तक पर्चा और दवा काउंटर से लेकर डॉक्टरों के कक्ष के बाहर मरीज अपने नंबर का इंतजार करते नजर आए। जिला अस्पताल में कुल 1186 मरीज इलाज के लिए पहुंचे। मौसम में बदलाव के साथ होली पर बुखार, खांसी और जुकाम समेत रंगों के कारण एलर्जी रोग के मरीजों की संख्या बढ़ गई। शहर से देहात क्षेत्रों तक घर-घर में मरीज रहे। निजी और सरकारी अस्पतालों में भीड़ उमड़ी रही। शनिवार को जिला अस्पताल खुलने से पहले ही मरीज पहुंचने लगे। पर्चा काउंटर के बाद डॉक्टरों के कक्ष और दवा काउंटर पर मरीजों की लंबी लाइन देखने को मिली। सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक यही आलम रहा। इसमें सबसे ज्यादा बुखार, खांसी-जुकाम के साथ एलर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.