देहरादून, फरवरी 22 -- देहरादून। होली की तैयारियों को लेकर प्रेमनगर थानाध्यक्ष कुंदन राम ने रविवार को प्रेमनगर बाजार के व्यापारियों संग बैठक की। इस दौरान तय किया गया कि त्योहार के दौरान बाजार में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पार्किंग जोन बनाए जाएंगे। व्यापारियों की सुरक्षा के मद्देनजर थाना अध्यक्ष ने रात्रि गश्त बढ़ाने का आश्वासन दिया। पुलिस ने व्यापारियों से शांतिपूर्ण त्योहार मनाने में सहयोग मांगा। इस अवसर पर व्यापार मंडल के अध्यक्ष भूषण भाटिया, विक्की खन्ना, फकीरचंद, रवि भाटिया, विनोद कुमार, राजेश भाटिया, जितेंद्र तनेजा, सागर, हरीश कोहली और सुरेश भाटिया शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.