प्रयागराज, मार्च 15 -- होली पर एक बार फिर प्रयागराज में गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल देखने को मिली। रमजान के दूसरे जुमा पर मस्जिद में नमाजियों ने जहां एक तरफ सकुशल नमाज अदा की तो दूसरी ओर मस्जिद के सामने हिंदू भाइयों ने होली त्योहार पर खुशियां मनाईं। वहीं नमाज के बाद हिंदू भाइयों और पुलिस ने मानव शृंखला बनाई। नमाजियों को जाने का रास्ता दिया और आपसी भाईचारे और सौहार्द की खूबसूरत तस्वीर पेश की। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 14 मार्च को रमजान का दूसरा जुमा और होली एक साथ पड़ने को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट रहा। पुलिस ने दोनों समुदाय से आपसी तालमेल बनाया। ऐसे में प्रयागराज में एक बार फिर आपसी भाईचारा सद्भाव और सौहार्द देखने को मिला। खुल्दाबाद स्थित मस्जिद से जब नमाजी नमाज अदा करने के बाद जाने लगे तो पुलिसकर्मियों और हिंदू भाइयों ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.