लखनऊ, फरवरी 20 -- हर बस स्टॉप पर बसों का ठहराव सुनिश्चित कर इंतजार में खड़े यात्रियों को बैठाना होगा। होली पर सवारियों की आवाजाही बढ़ जाएगी। ऐसे में प्रति बस 80 यात्री होंगे तभी बस ड्राइवर और कंडक्टर को प्रोत्साहन भत्ता का लाभ मिलेगा। होली स्पेशल बसों का संचालन पांच मार्च तक होगा। रोडवेज ने इस दौरान बसों के फेरे बढ़ाकर यात्रियों को गंतव्य स्थान तक पहुंचाने की रणनीति बनाई है। आमतौर पर बस ड्राइवर अक्सर कम सवारी लेकर आते हैं और ज्यादा सवारी लेकर जाते है। इनकी यह मनमानी इस बार होली के दौरान नहीं चलेगी। क्षेत्रीय प्रबंधक अमरनाथ सहाय ने बताया कि सामान्य दिनों में 60 फीसदी यात्री लोड फैक्टर प्रति बस में अनिवार्य है। होली की सीजन में यात्रियों की भीड़ बढ़ने पर प्रति बस यात्री लोड फैक्टर 80 फीसदी लाना जरूरी होगा। तभी मुख्यालय से तय किए गए प्रोत्सा...