जामताड़ा, फरवरी 15 -- जामताड़ा,प्रतिनिधि। होली और डोल यात्रा के मद्देनजर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पूर्व रेलवे ने विशेष व्यवस्था की है। यात्रियों की सुविधा के लिए नियमित ट्रेनों के अतिरिक्त डानकुनी और आनंद विहार टर्मिनल के बीच एक जोड़ी होली स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। इससे त्योहार के दौरान घर जाने वाले यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी और राहत मिलेगी। यह जानकारी आसनसोल रेल मंडल के पीआरओ आशीष कुमार सिंह ने एक बयान जारी कर दी। उन्होने बताया कि 03009 डानकुनी-आनंद विहार टर्मिनल होली स्पेशल 28 फरवरी एवं 7 मार्च 2026 को डानकुनी से रात 00:20 बजे खुलेगी और अगले दिन 11:00 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। वहीं वापसी में 03010 आनंद विहार टर्मिनल-डानकुनी होली स्पेशल 1 मार्च एवं 8 मार्च 2026 को आनंद विहार से 15:00 बजे प्रस्थान कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.