मुजफ्फरपुर, फरवरी 5 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। भारतीय रेलवे होली पर 1410 से अधिक होली स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की योजना बनाई है। यह संख्या मांग के अनुरूप 1500 तक बढ़ाई जा सकती है। इन विशेष सेवाओं का उद्देश्य त्योहार के दौरान यात्रियों की बढ़ती मांग को पूरा करना और प्रमुख गंतव्यों के बीच बेहतर कनेक्टिविटी देना है। ये विशेष ट्रेनें मार्च में संचालित होगी। पिछले वर्ष होली में 1144 विशेष ट्रेनों ने फेरा लगाया था। विभिन्न जोन के आधार पर पूर्व मध्य रेलवे (ईसीआर) सर्वाधिक 285 विशेष ट्रेनों का संचालन करेगा। इसमें पटना, मुजफ्फरपुर, दानापुर, समस्तीपुर, जयनगर, बरौनी, दरभंगा आदि स्टेशनों से ट्रेनों का परिचालन होगा। फिलहाल इसके लिए तारीख तय की जा रही है। पूमरे के अलावा पश्चिम रेलवे (डब्ल्यूआर) पश्चिमी मार्गों पर यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हु...