गुड़गांव, मार्च 15 -- गुरुग्राम। होली पर सड़कों पर हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने शुक्रवार को सख्ती बरतते हुए 693 वाहन चालकों पर कार्रवाई करते हुए आठ लाख सात हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। होली पर चलाए गए विशेष चैकिंग अभियान के तहत गुरुग्राम पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए शराब पीकर वाहन चलाने वालों141, बिना हेलमेट के बाइक चलाने वाले 138, ट्रिपल राईडिंग के 59,गलत दिशा में वाहन चलाने वाले 28, बिना सीटबेल्ट के 23, बिना सिक्योरिटी नंबर प्लेट के 18, बिना नंबर प्लेट के 17, ड्राईवर बिना वर्दी/यूनिफार्म के 08, ब्लैक फिल्म के 07, खतरनाक ड्राइविंग के 04 चालान शामिल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.