मुजफ्फरपुर, मार्च 10 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। होली में घर आ रहे हैं तो सतर्क रहें, वरना नशाखुरानी गिरोह लिफ्ट देने के बहाने बेहोश कर सारा सामान लूट सकता है। कार, ऑटो और बाइक सहित अन्य वाहनों पर लिफ्ट देने के बहाने नशाखुरानी गिरोह शहर में वारदात को अंजाम दे रहे हैं। होली से पहले नशाखुरानी गिरोह एक बार फिर से रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड व प्रमुख चौराहों पर उतरने वाले यात्रियों को शिकार बनाने के लिए सक्रिय हो गए हैं। गिरोह के बदमाश लिफ्ट देने के बहाने चाय व अन्य खाने-पीने के सामान में नशा मिलाकर लूटपाट कर रहे हैं। फिर बेहोशी की हालत में यात्री को सड़क किनारे फेंक कर भाग निकलते हैं। दूसरे राज्यों व जिलों से घर लौटने वाले यात्रियों पर गिरोह के बदमाशों की नजर है। ब्रह्मपुरा, मिठनपुरा और कांटी इलाके से तीन मामले सामने आने के बाद पुलिस अल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.