अमरोहा, फरवरी 20 -- होली पर यात्रियों को रोडवेज बसों की किल्लत का सामना नहीं करना पड़ेगा। विभाग नए मार्गों पर बसें चलाने की तैयारी कर रहा है। मार्गों का निर्धारण कर दिया गया है। गौरतलब है कि दूरदराज के शहरों में रह रहे लोग होली पर अपने घर जाते हैं। रोडवेज प्रशासन के सामने लोगों को गंतव्य तक पहुंचाना बड़ी चुनौती रहता है। इस बार होली पर्व तीन व चार मार्च को है। ऐसे में रोडवेज प्रशासन भी तैयारी में जुट गया है। जिन बसों में खामियां हैं, त्योहार से पहले उन्हें दुरुस्त कराया जा रहा है। जिस रूट पर ज्यादा यात्री रहेंगे, उस पर अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। लोकल मार्गों पर बसों के चक्कर बढ़ाए जाएंगे। चालक-परिचालकों के आपातकालीन को छोड़ अन्य अवकाश पर रोक रहेगी। एआरएम केसी गौड़ के मुताबिक होली पर यात्रियों को बेहतर बस सेवा मुहैया कराई जाएगी। डिपो से 24 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.