कोडरमा, फरवरी 18 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। होली पर्व के अवसर पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने धनबाद और शकूर बस्ती के बीच स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया है। इन विशेष ट्रेनों के चलने से त्योहार के दौरान यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी। रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार, धनबाद-शकूर बस्ती स्पेशल का परिचालन सोमवार और शुक्रवार को किया जाएगा। यह ट्रेन 6 मार्च से 9 मार्च तक चलेगी। वहीं, शकूर बस्ती-धनबाद स्पेशल का परिचालन मंगलवार और शनिवार को होगा, जो सात से 10 मार्च तक संचालित की जाएगी। दोनों स्पेशल ट्रेनों का ठहराव कोडरमा रेलवे स्टेशन पर भी निर्धारित किया गया है, जिससे कोडरमा एवं आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। इस संबंध में वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक सह वरीय जनसंपर्क अधिकारी, धनबाद,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.