नई दिल्ली, फरवरी 5 -- नई दिल्ली। यात्रियों की सुविधा के लिए होली के मौके पर हजरत निजामुद्दीन से दुर्ग जंक्शन के लिए विशेष रेलगाड़ी चलाई जाएगी। गाड़ी संख्या 08751 दुर्ग जंक्शन से 1 और 2 मार्च को सुबह 10:45 बजे चलकर अगली सुबह 11:10 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 08752 हजरत निजामुद्दीन से 2 और 3 मार्च को दोपहर 12:30 बजे चलकर अलगी शाम 6.20 बजे हजरत दुर्ग पहुंचेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...