रांची, फरवरी 24 -- आशीष तिग्गा रांची। होली नजदीक आते ही बिहार जाने वाली ट्रेनों में शराब और गांजा की तस्करी बढ़ गई है। रेलवे सुरक्षा बल के द्वारा अवैध शराब के कारोबार करने वाले गिरोह को लगातार पकड़ा जा रहा है। लाखों रुपये की अवैध शराब जब्त की गई है। गांजा भी मिले हैं, जिन्हें बिहार ले जाकर ऊंचे दामों में बिक्री करनी थी। ये तस्करी सबसे ज्यादा हटिया-इस्लामपुर एक्सप्रेस में ज्यादा हो रही थी। इन दिनों रांची, हटिया स्टेशन में पॉकेटमार गिरोह और सामानों की चोरी करने वाले गिरोह भी सक्रिय हैं। इन पर लगाम लगाने के लिए टीओपीबी टीम गठित की गई, जो चलती ट्रेनों, स्टेशनों पर संदिग्धों पर नजर रखते हुए रंगे हाथ पकड़ रहे थे। शराब और गांजा की बरामदगी - 22 फरवरी : हटिया से बोकारो स्टील सिटी एक्सप्रेस से 46 हजार रुपये की शराब की 55 बोतलें जब्त की गई। तीन लोगो...