शाहजहांपुर, फरवरी 22 -- होली के त्योहार को लेकर घर लौटने वालों की भीड़ ने रेल और बस सेवाओं की रफ्तार थाम दी है। लंबी दूरी की अधिकांश ट्रेनों के कोच पूरी तरह फुल हो चुके हैं। कई ट्रेनों में सीटों पर रिग्रेट दिखा रहा है तो कई में लंबी वेटिंग लिस्ट चल रही है। वहीं रोडवेज बस अड्डों पर भी यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ रही है, जिससे बसों में पैर रखने तक की जगह नहीं बची है। 28 फरवरी को दिल्ली से चलकर जिले को आने वाली ट्रेन श्रमजीवी एक्सप्रेस का स्लीपर व एसी कोच में रिग्रेट है, वहीं नई दिल्ली - लखनऊ एसी एक्सप्रेस, लखनऊ मेल, पद्मावत एक्सप्रेस, अयोध्या एक्सप्रेस सहित कई रिग्रेट हैं। वहीं काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में 138 वेटिंग दिख रही, तथा अमृत भारत एक्सप्रेस में 198 वेटिंग,सुल्तानपुर एक्सप्रेस के स्लीपर में 67 वेटिंग है। इसी तरह हरिद्वा...