नोएडा, मार्च 12 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। होली के पावन अवसर पर चीनी उत्पादों का व्यापारी और ग्राहकों द्वारा बहिष्कार करने से देश में ही निर्मित होली सामग्री से बाजार गुलजार है। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नोएडा के चेयरमैन नरेश कुच्छल ने बताया कि बाजार में हर्बल रंग, गुलाल, पिचकारी, गुब्बारे, चंदन, पूजा सामग्री व परिधान सहित अन्य सामानों की जमकर बिक्री हो रही है। उन्होंने कहा कि मिठाइयां, ड्राई फ्रूट, गिफ्ट आइटम्स, फूल, फल, कपड़े, फ़र्निशिंग फैब्रिक, किराना, एफएमसीजी उत्पाद सहित कई उत्पादों की ज़बरदस्त मांग बाज़ारों में दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि होली पर रंग-अबीर खेलने के लिए लोग सफेद टी-शर्ट और कुर्ता-पाजामा, सलवार सूट की मांग कर रहे हैं। हैप्पी होली लिखे टी-शर्ट की मांग भी बाजार में लगातार बनी हुई है। प्रतिनिधि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.