फरीदाबाद, मार्च 9 -- फरीदाबाद। होली में करीब पांच दिन बचे हैं। ऐेसे में घर जाने वालों के बीच ट्रेनों में टिकट को लेकर मारामारी शुरू हो गई है। लोग अल सुबह टिकट के लिए स्टेशन परिसर स्थित आरक्षण केंद्र पर पहुंचते रहे हैं। घंटों में लाइन में लगकर ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट अधिक होने की जानकारी पाकर मायूस लौट रहे हैं। इससे उनकी परेशानी बढ़ गई है। होली पर घर जानों में सबसे अधिक बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश आदि राज्यों के लोग परेशान हैं। फरीदाबाद को प्रमख औद्योगिक क्षेत्र में गिना जाता है। यहां 25 हजार से अधिक छोटी-बड़ी औद्योगिक इकाई है। यहां आठ लाख से अधिक कामगार हैं। इसके अलावा फरीदाबाद में बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश समेत उत्तराखंड, पंजाब, राजस्थान आदि राज्यों के 10 लाख से अधिक लोग रहते हैं। होली पर इनमें से अधिकांश अपने गांव जाना चाहते हैं। लिहाज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.