लखनऊ, जनवरी 30 -- होली पर घर जाने के लिए अभी से ट्रेनों में रिजर्वेशन करा लें, क्योंकि अभी बिहार और दिल्ली की तरफ जाने और उधर से आने वाली ट्रेनों में सीटें खाली हैं। कुछ प्राइम ट्रेनों को छोड़ दिया जाए तो अन्य ट्रेनों में आसानी से सीटें मिल रही हैं। होली से पहले पड़ने वाले अंतिम शुक्रवार से रविवार यानि 27 फरवरी से एक मार्च तक ट्रेनों में भीड़ उमड़ने की संभावना है। बिहार की तरफ सीमित ट्रेनों में ही जगह लखनऊ से छपरा रूट पर सीमित ट्रेनों में 27, 28 फरवरी और एक, दो मार्च को सीमित ट्रेनों में ही जगह हैं। दिल्ली, पंजाब, जम्मू-कश्मीर की तरफ से आने वाली ट्रेनों में जगह नहीं है। गोमती नगर-गोड्डा, नई दिल्ली-दरभंगा, गोमती नगर-छपरा, लखनऊ-पाटलीपुत्र में सीटें उपलब्ध हैं। पटना रूट पर लखनऊ-पाटलीपुत्र को छोड़ कर अन्य किसी ट्रेन में जगह नहीं है। इस रूट पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.