बुलंदशहर, जनवरी 30 -- होली के रंगों में अपनों के बीच सराबोर होने की हसरत रखने वाले परदेसियों की राह पथरीली होने लगी है। तीन मार्च को होलिका दहन और चार मार्च को दुल्हेड़ी (होली) का पर्व मनाया जाएगा, लेकिन रेलवे में 'घर वापसी' की जंग अभी से शुरू हो गई है। बुलंदशहर-खुर्जा जंक्शन से लखनऊ और प्रयागराज की ओर जाने वाली ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट ने यात्रियों के पसीने छुड़ा दिए हैं। स्टेशन के काउंटरों से लेकर जन सेवा केंद्रों तक लोग कन्फर्म बर्थ की तलाश में पहुंच रहे हैं। हालात यह हैं कि कुछ ट्रेनों में तो कोटे तक की सीट भी फुल हो चुकी हैं। इसको लेकर आईआरसीटीसी की बेवसाइट पर रिगरेट (खेद) दिखने लगा है। खुर्जा जंक्शन से पूर्वांचल और बिहार की ओर जाने वाले यात्रियों की संख्या सबसे अधिक रहती है। वर्तमान में स्थिति यह है कि लखनऊ रूट पर प्रीमियम ट्रे...