नई दिल्ली, मार्च 17 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। शाहदरा थाना क्षेत्र के एक घर से लाखों के गहने और नकदी चोरी का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि चोरी घर के नौकर ने की है। वारदात के बाद से वह फरार है। घटना के दौरान घर में परिवार को कोई सदस्य मौजूद नहीं था। सभी होली मनाने गुरुग्राम गए थे। पुलिस ने आरोपी नौकर ओडिशा निवासी नागार्जुन के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, संजय गुप्ता परिवार के साथ नवीन शाहदरा इलाके में रहते हैं। वह कारोबार करते हैं। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उनके यहां पहले काम करने वाला नौकर बिहार निवासी लकी बहन की शादी के लिए इन दिनों अपने गांव गया हुआ है। इस कारण होली से चार दिन पहले ही ओडिशा निवासी नागार्जुन को घर पर काम पर रखा था। 14 मार्च को संजय परिवार के साथ होली मनाने गुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.