मुरादाबाद, मार्च 15 -- मुरादाबाद में होली पर गले मिलने से मना करने पर कटघर क्षेत्र निवासी युवक को गोली मार दी गई। उसके साथी के ऊपर भी तमंचे के बट से हमला किया गया। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। दोनों आरोपी आपस में सगे भाई हैं। कटघर थाना क्षेत्र के मोहल्ला वीरशाह हजारी निवासी अक्षय गुप्ता बिजली विभाग में काम करता है। बताया गया कि शुक्रवार को होली खेलने के बाद अक्षय अपने साथी संजय आर्य के साथ पड़ोस के परचून की दुकान के पास खड़ा था। आरोप है कि उसी समय मछुआपुरा निवासी अभिषेक सिंह उर्फ छोटू नशे में धुत होकर वहां पहुंचा और अक्षय के दोस्त संजय आर्य से होली मिलने के लिए कहने लगा। उसने मना किया तो आरोपी अभिषेक गाली-गलौज करते हुए घर चला गया। थोड़ी देर में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.