होली पर खूब उड़ा रंग, टैंक से रंगों की बौछार
फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 26 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। पूरा जनपद होली की उमंग में डूबा हुआ है। होली पर गले मिलकर खुशियां बांटी गयीं। घरों में पहुंचकर लोगों ने गुझियां समेत पकवान का आनंद लिया। भाईचारे का संदेश दिया गया। पुलिस लाइन के अलावा थाने, चौकी होली के रंग में सराबोर हो गये। पुलिस कर्मियों ने जमकर रंग गुलाल उड़ाया। डीजे की धुन पर पुलिस कर्मियों ने खूब मस्ती की। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में होली का खुमार चरम पर देखा गया। खुशियों में डूबे लोगों का आनंद इस कदर था कि बच्चों से लेकर बड़े बूढ़े सभी आनंदित दिखायी दिये। पुलिस लाइन में होली उत्सव में पुलिस कर्मियों का उत्साह देखते ही बना। पुलिस कर्मियों ने रंग गुलाल से होली खेलकर पकवान का आनंद लिया। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने भाईचारे का संदेश दिया तो वहीं फतेहगढ़, फर्रुखाबाद कोतवाली, मऊदरवा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.