संभल, मार्च 16 -- रंगों का पर्व होली धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। लोग सुबह से ही एक दूसरे पर रंगों की बौछार करने के लिए घरों से निकल पड़े। जगह-जगह लगे डीजों पर बज रहे होली गीतों की धुन पर लोग जमकर थिरके और एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाया। रंगों की फुहार के बीच होली के खुमार में हर कोई डूबा हुआ नजर आया। गिले शिकवे भुलाकर लोग एक दूसरे के गले मिले और रंग व अबीर-गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं। दोपहर तक बच्चे रंगों की बौछार करते रहे। शुक्रवार की सुबह तड़के हुए होलिका दहन के बाद से ही बच्चों ने पिचकारी लेकर लोगों पर रंग डालना शुरू कर दिया। इसके बाद होली खेलने वाले मस्तानों की टोलियां घरों से निकल पड़ीं। अपने परिचित, मित्रों, रिश्तेदारों को रंग-गुलाल लगाकर होली की बधाई देने का सिलसिला दिनभर चलता रहा। युवा, बच्चे, महिलाओं में होली का उत्साह देखते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.