सासाराम, मार्च 8 -- नौहट्टा, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र की जंगलों व गांवों में इन दिनों सेमल, पलास, आम व सहेजन के फूल सौंदर्य को बढ़ा रहे हैं। प्राकृतिक सौंदर्य का सुगंध चारो ओर महक रहा है। कैमूर पर्वत और उसकी तलहटी में पलास, आम और सहजन के फूलों की मनमोहक सुगंध और सुंदर नजारा चारों ओर नारंगी, पीले लाल सफेद रंग के फूलों से शोभा बढ़ रही है। मानो प्रकृति भी फाल्गुन के रंगों में सराबोर हो गया है। आम के बौराए मंजर व सहजन के उजले फूलों की सुगंध आकर्षित कर रही है। लेकिन, इन फूलों से अब कोई होली नहीं खेलता। वर्तमान समय में केमिकल युक्त रंगों से लोग होली खेल रहे हैं, जो शरीर की त्वचा पर दुष्प्रभाव डालते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...