हापुड़, फरवरी 22 -- होली के त्योहार पर मिठाई, नमकीन, कचरी आ कारोबार बढ़ जाता है, ऐसे में इन खाद्य पदार्थों में मिलावट का कारोबार भी फलने फूलने लग जाता है। इसलिए मिलावटखोरों पर शिकंजा कसने के लिए शासन के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधी प्रशासन विभाग के सहायक आयुक्त ने जनपद की तीनों तहसीलों में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व में तीन टीम गठित की है। होली पर मिठाईयों के अलावा नमकीन, रंगीन कचरी, मसालों, सूखे मेवों आदि की डिमांड बढ़ जाती है, ऐसे में डिमांड के हिसाब से आपूर्ति करने के लिए मिलावट का कारोबार भी बढ़ने लगता है, मांग अधिक होने के चलते कई जगह भट्ठियों पर मिलावटी मावा तैयार किया जाता है। मावे में वाशिंग पाउडर, रिफाइंड, पाउडर और ऑयल समेत केमिकल मिलाकर मावा बनाने का धंधा होता है। इसके अलावा नमकीन, रंगीन कचरी, मसालों पर रंग की मि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.