अमरोहा, मार्च 9 -- गजरौला। होली की खरीदारी शुरू हो गई है। बाजार देर रात तक गुलजार दिखाई दे रहे हैं। रंग की दुकानें भी सजी हैं। बच्चों के साथ ही युवा भी जमकर खरीदारी कर रहे हैं। 13 मार्च को होलिका दहन के बाद 14 मार्च को रंग खेला जाएगा। पर्व में अब चार दिन बाकी रह गए हैं। होली पर हर घर में पकवान बनाए जाते हैं। सबसे ज्यादा गुझिया बनाने का क्रेज है। ऐसे में महिलाओं ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिसे लेकर बाजार में भी खरीदारी शुरू कर दी गई है। महिलाएं पकवान बनाने का सामान खरीद रही हैं तो बच्चे व युवा रंग-पिचकारी आदि की खरीदारी करते नजर आ रहे हैं। दुकानों पर भीड़ लगी हुई है। शनिवार को भी लोगों ने खरीदारी की, दुकानों पर दिनभर भीड़ लगी रही। कपड़े के अलावा मिठाई की दुकानों पर भी खरीदारी करने वालों की खासी भीड़ रही। इंदिरा चौक के अलावा बस्ती मार्ग प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.