लखनऊ, मार्च 11 -- प्रमुख बाजारों व भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस फोर्स व दमकल रहेगी डीजीपी ने होली पर मातहतों को कई निर्देश दिए लखनऊ, प्रमुख संवाददाता होली में प्रमुख बाजारों व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। साथ ही किसी भी जिले में होली पर कोई नई परम्परा शुरू करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। होलिका दहन के स्थानों का पुलिस अधिकारी भ्रमण कर लें। साथ ही संवेदनशील होलिका दहन के स्थानों पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी खुद पहुंच कर हालात को देखें। डीजीपी प्रशांत कुमार ने मंगलवार को सभी पुलिस कप्तानों व पुलिस कमिश्नरों को ऐसे कई निर्देश दिए। डीजीपी ने निर्देश दिए कि अराजक तत्वों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की जाए। पिछले वर्षों में होली पर हुए विवाद को देख लिया जाए कि वहां अब तो किसी प्रकार का तनाव नहीं है। सभी धर्म गुरुओं, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.