छपरा, फरवरी 14 -- छपरा, हमारे संवाददाता l होली में घर आने वाले परदेसियों के लिए एक अच्छी खबर है होली पर्व के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए आसनसोल और गोरखपुर के बीच होली विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह विशेष गाड़ी 03525/03526 आसनसोल-गोरखपुर-आसनसोल होली स्पेशल के रूप में वाया छपरा एवं सीवान संचालित की जाएगी। ट्रेन का संचालन कुल दो फेरों के लिए किया जाएगा। 03525 आसनसोल-गोरखपुर होली विशेष गाड़ी 28 फरवरी तथा 2 मार्च को आसनसोल से शाम 19:15 बजे प्रस्थान करेगी। यह गाड़ी अगले दिन सुबह 09:15 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में 03526 गोरखपुर-आसनसोल होली विशेष गाड़ी 01 एवं 03 मार्च को गोरखपुर से दोपहर 12:15 बजे प्रस्थान करेगी। यह देवरिया सदर (12:40 बजे), भटनी (13:12 बजे), सीवान (13:55 बज...