चंदौली, फरवरी 23 -- चहनियां(चंदौली), हिन्दुस्तान संवाद होली और रमजान महीने को लेकर बलुआ थाने में क्षेत्र के विभिन्न गांवों के ग्राम प्रधानों, संभ्रांत लोगों के साथ शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में आगामी होली का पर्व सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की गई। वहीं बलुआ थानाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने कहा कि पर्व पर खलल डालने और अशांति फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। चेताया कि अफवाह फैलाने, गुमराह कर अशांति फैलाने वालों को जेल भेजा जाएगा। कहा कि क्षेत्र में होली का पवित्र त्यौहार शांति पूर्वक मनाएं। वहीं दूसरी ओर उन्होंने कहा कि नशे में धुत गाड़ी चलाते हुए पकड़ा गया तो जुर्माना और कड़ी कार्रवाई होगी। कहा कि सार्वजनिक स्थल पर शराब पीते नजर आये तो जेल की हवा खानी पड़ सकती है। बैठक में एसएसआई अनन्त भार्गव, चौकी प्रभारी मारूफपुर अ...