अयोध्या, मार्च 7 -- अयोध्या, संवाददाता। होली पर्व पर यात्रियों के सफर के लिए परिवहन निगम अयोध्या परिक्षेत्र की 425 स्पेशल बसें चलाई जाएंगी। बसों के संचालन के लिए रोडवेज के अफसरों ने खाका तैयार कर लिया है और बसों के संचालन के लिए डिपोवार आवंटन कर दिया गया है। आठ से 18 मार्च तक होली स्पेशल बसों का विभिन्न मार्गों पर संचालन किया जाएगा। पर्व पर यात्रियों के दबाव के मद्देनजर लखनऊ और कानपुर पर खास फोकस किया गया है। यहां से विभिन्न डिपो की 160 बसों का संचालन किया जाएगा। जबकि अयोध्या से लखनऊ के लिए 10 शटल बसें भी चलाई जाएंगी। होली पर्व पर यात्रियों को सुगम सफर की सुविधा के लिए गुरूवार को अयोध्या के आरएम विमल राजन की अध्यक्षता में परिक्षेत्र के अयोध्या, सुलतानपुर, अकबरपुर व अमेठी डिपो के एआरएम के साथ बैठक हुई। इसमें परिवहन निगम मुख्यालय की गाइडलाइ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.