बदायूं, फरवरी 25 -- दहगवां। होली पर्व और रमजान को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में ग्राम प्रधान, बीडीसी सदस्य और समाजसेवी शामिल हुए। थानाध्यक्ष ने सभी को शांतिपूर्ण त्योहार मनाने और हुड़दंग रोकने के निर्देश दिए। बैठक जरीफनगर के मालपुर, ततैरा और नाधा पुलिस चौकियों में आयोजित की गई। थानाध्यक्ष सुमित शर्मा ने कहा कि किसी भी तरह की अनुचित घटना बर्दाश्त नहीं की जाएगी। होलिका दहन स्थलों पर दो-दो पुलिस सिपाही तैनात करने और कस्बे व गांवों में लगातार गश्त करने का आश्वासन दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि जो भी व्यक्ति हुड़दंग करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में शामिल ग्राम प्रधान, बीडीसी सदस्य और समाजसेवी इस बात पर सहमत हुए कि त्योहार का उद्देश्य केवल सामाजिक मेल-जोल और भाईचारे को बढ़ावा देना होना चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान क...