लखनऊ, मार्च 15 -- गोसाईंगंज इलाके में होली पर्व के मौके पर विभिन्न स्थानों पर विवाद करने वाले 13 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। पुलिस के मुताबिक थाना क्षेत्र में कई स्थानों पर होली पर्व के दिन लोगों ने मारपीट व विवाद कर शांति व्यवस्था को नुकसान पहुंचाया। ऐसे 13 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। पुलिस का कहना है कि गोसाईंगंज इलाके के अस्ती गांव निवासी राकेश, शिवम, अजीत, इसी थाना क्षेत्र के सीफतनगर निवासी कौशल किशोर, रवि, अरुण कुमार, लवकुश, इसी क्षेत्र के स्वामीखेरा परेहटा निवासी देशराज, राम प्रताप, लोखरिया महमूदपुर निवासी विशाल, दीपक, अभिषेक, सुशांत गोल्फ सिटी हसनपुर खेवली निवासी सतेंद्र कुमार के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.