बांदा, फरवरी 23 -- बांदा, संवाददाता। होली पर्व नजदीक आते ही अब परदेशियों की वापसी शुरू हो रही है, लेकिन दूर-दराज रहने वाले लोगों को घर वापसी में खासी मशक्त करनी पड़ रही है। रोडवेज बसों और ट्रेनों में सीटें ढूंढ़े नहीं मिल रही हैं। वहीं स्लीपर बसों में भी सीटें नहीं कंफर्म हो पा रही हैं। यदि कंफर्म भी हो रही हैं तो ज्यादा किराया लिया जा रहा है। होली पर्व में रोडवेज से जहां करीब दो लाख यात्रियों के सफर करने का अनुमान है तो रेलवे में भी भी डेढ़ से दो लाख लोग परदेश से आएंगे और फिर यहां से वापस जाएंगे। हालांकि रोडवेज बस ने होली पर्व को देखते हुए लंबी दूरी के लिए 40 बसें बढ़ाई हैं। वहीं रेलवे ने भी दो होली स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं,जो प्रयागराज से दिल्ली तक लोगों को आसानी से पहुंचाएंगी। हालांकि यह ट्रेन सप्ताह में दो दिन ही चलेगी। आपके अपने हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.