महाराजगंज, मार्च 13 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सिसवा नगर में इस बार की होली पर्व 14 व 15 मार्च को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। इसको लेकर स्थानीय संगठन हिंदू कल्याण मंच ने सिसवा नगर के श्रीराम जानकी मन्दिर में एक सार्वजनिक बैठक कर नगर के संभ्रांत लोगों की सहमति होली 14 मार्च को मनाने का निर्णय लिया। मंच के अध्यक्ष प्रमोद मद्धेशिया ने 14 मार्च शुक्रवार को ही होली महा पर्व पर भगवान नरसिंह शोभा यात्रा निकाले जाने की घोषणा की। इसके बाद मन्दिर परिसर में एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगा कर सामूहिक होली मनाई गयी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...