श्रीनगर, मार्च 11 -- त्योहारों पर गोला बाजार में लगनी वाली दुकानें आवंटित न होने से दुकानदारों ने अपने दुकानों के बाहर ही दुकानें लगाना शुरू कर दिया है। नगर निगम द्वारा गोला बाजार में दुकानें आवंटित करने से अच्छी आमदनी होती थी। प्रत्येक वर्ष त्योहारों पर नगर निगम द्वारा गोला पार्क में लगभग एक दर्जन दुकानों का आवंटन किया जाता था। यहां दुकान लगाने के लिए व्यापारियों को निगम की बोली प्रक्रिया से दुकान लेनी पड़ती थी। एक सप्ताह या फिर चार-पांच दिन के लिए एक दुकान से कम से कम दस से बीस हजार तक किराया निगम वसूलता था। गोला बाजार में दुकानें लगने से जहां एक ही स्थान पर त्योहारी सीजन का सामान ग्राहकों को उपलब्ध हो जाता था। इस बार गोला बाजार में दुकानें नहीं लगाई गई है। दुकानदारों द्वारा अपनी ही दुकानों के आगे पटरी व सड़क तक सामान लगाकर बेचा जा रहा है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.