भदोही, फरवरी 22 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। रंगों का पर्व होली को लेकर घरों में तैयारी तेज हो गई है। महिलाएं व युवतियां चिप्स व पापड़ बनाने का काम शुरू कर दी हैं। दुकानों पर रंग-पिचकारी सजने लगा है। रात्रि दस बजे तक लोग त्योहारी सामान की खरीदारी कर रहे हैं। गांव से कस्बा तक रंगोत्सव का माहौल तैयार होने लगा है। वहीं, बच्चे व युवा गड़ी होलिकाओं को बढ़ाने में लगे हैं। रंगों के त्योहार में मात्र छह दिन का समय बचा है। शहर से लेकर गांव में होली की तैयारी चल रही है। इन दिनों घर-घर चिप्स पापड़ बन रहा है। छतों पर कहीं ननद-भाभी, तो कहीं सास-बहू या देवरानी-जेठानी हंसी ठिठोली के बीच चिप्स, पापड़, लच्छे व कचरी तैयार कर रहीं हैं। सबसे सुंदर नजारा तो गांव में देखने को मिलता है, जहां महिलाएं होली गीतों का लुत्फ उठाते हुए चिप्स, पापड़ बनाने में जुटी दिख रही हैं। मह...