प्रयागराज, फरवरी 19 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। कटरा व्यापार मंडल की बुधवार को मनमोहन पार्क कार्यालय में बैठक हुई। संस्था के अध्यक्ष गोपाल बाबू जायसवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में व्यापारियों ने कहा कि होली नजदीक है, लेकिन रेडीमेड गारमेंट, साड़ी, किराना का सामान, सौंदर्य प्रसाधन, सीमेंट, सरिया, पेंट आदि बाजार में नहीं है। माल न आने से थोक के साथ फुटकर व्यापारी भी परेशान हैं। कटरा व्यापार मंडल के संरक्षक थोक कारोबारी ललित मोहन गुप्ता, सुधीर कुमार गुप्ता कक्कु ने कहा कि शासन-प्रशासन से हम अपील करके परेशान हो चुके हैं लेकिन किसी भी तरह से माल लदे वाहन नहीं आ पा रहे हैं। बैठक में सरकार से मांग की गई कि त्योहारों को देखते हुए माल लदे वाहन को आने-जाने के लिए कॉरिडोर बनाकर गाड़ियों को प्रवेश दें, जिससे कारोबार व्यवस्थित किया जा सके। बैठक म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.