नई दिल्ली, जनवरी 20 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली में गरीब महिलाओं को होली एवं दीपावली पर मुफ्त सिलेंडर देने की योजना को दिल्ली सरकार की कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में यह मंजूरी मिली है। इस योजना के लिए 300 करोड़ रुपये भी मंजूर किए गए हैं। भाजपा ने चुनाव से पहले अपने संकल्प पत्र में वादा किया था। आगामी होली में इसके लाभार्थियों को पहले सिलेंडर की कीमत सीधे बैंक खाते में भेजी जाएगी। सूत्रों ने बताया कि दिल्ली सरकार द्वारा मुहर लगने के बाद इसे संबंधित विभाग को भेजा जाएगा। वहां से महिलाओं के बैंक खाते में राशि भेजने की तैयारी की जाएगी। आगामी चार मार्च को देशभर में होली का त्योहार मनाया जाएगा। इससे पूर्व दिल्ली में रहने वाली गरीब महिलाओं (राशन कार्ड धारक) को दिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.