लखीमपुरखीरी, मार्च 15 -- मकसूदपुर। क्षेत्र में होलिका दहन के लिए लकड़ी की व्यवस्था करने वाले होरियारों ने बरवर-जहानीखेड़ा मार्ग पर खडी सरकारी शीशम को काट दिया। होरियारे लकड़ी को होलिका दहन स्थल की ओर ले जा रहे थे। तभी मौके पर वन विभाग की टीम पहुंच गई। वन विभाग के लोगों ने होरियारों को चेतावनी देकर छोड़ दिया। पर काटी गई शीशम की लकड़ी को वन विभाग की टीम पिकअप पर लादकर अपने साथ ले गई। मौके से बरामद की गई शीशम की बेशकीमती लकड़ी के बारे में वन दरोगा राजेश कुमार सटीक जानकारी देने से बचते नजर आए। उन्होंने बताया कि लकड़ी विभाग के पास है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.