चंदौली, मार्च 5 -- बबुरी, हिन्दुस्तान संवाद। आगामी दिनों होलिका दहन, होली एवं रमजान पर्व को लेकर बबुरी थाना परिसर में मंगलवार दोपहर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार तिवारी ने क्षेत्र के सभ्रांत नागरिकों, ग्राम प्रधानों, व्यापारी संगठनों व गणमान्य व्यक्तियों से भाईचारा के साथ त्योहार मनाने की अपील की। थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार तिवारी ने कहा कि त्योहारों को प्रेम, सौहार्द एवं शांति के साथ मनाना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने सभी नागरिकों से आपसी भाईचारा बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचने की अपील की। साथ ही, यदि कोई शरारती तत्व माहौल खराब करने का प्रयास करता है, तो तत्काल पुलिस को सूचित करने का अनुरोध किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि क्षेत्र में पुलिस बल पूरी तरह सतर्क रहेगा, और सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.