भदोही, फरवरी 22 -- सुरियावां। थाना परिसर सुरियावां में शनिवार की शाम होली पर्व को लेकर पीस कमेटी की बैठक हुई। इसमें आपसी प्रेम-सौहार्द से त्योहार मनाने का आह्वान किया गया। सभ्रांत नागरिकों शांतिपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने का भरोसा दिया। इस दौरान सीओ भदोही अशेाक मिश्र ने कहा कि होली त्योहार पर नई परंपरा की शुरूआत नहीं होगी। त्येाहार को लोग आपसी प्रेम-सौहार्द से मनाएं। डीजे को निर्धारित ध्वनि में ही बजाएं। पुलिस टीम निर्धारित स्थलों पर चक्रमण करते रहेगी। कहीं भी कोई संदिग्ध दिखता है तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दें। इस मौके पर चेयरमैन विनय कुमार चौरसिया, थानाध्यक्ष मनीष द्विवेदी समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...