गंगापार, फरवरी 24 -- मेजा, हिन्दुस्तान संवाद। होली का त्योहार सकुशल संपन्न कराने को लेकर कोतवाल मेजा दीन दयाल सिंह ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों व कस्बों के विशिष्टजनों व चौकी प्रभारियों के साथ बैठक की। सौहार्द बनाए रखने की अपील की। कोतवाल ने सभी चौकी प्रभारियों व बीट के उप निरीक्षकों से सर्तक रहने को कहा। राजीव शुक्ला, अधिवक्ता मनोज कुमार शुक्ल, सत्य नारायण, चौकी प्रभारी सिरसा अनिल कुमार पांडेय, चौकी प्रभारी मेजारोड हरिओम सिंह, चौकी प्रभारी कोहड़ार अतुल राय, प्रभु नारायण सिंह सहित सभी उप निरीक्षक मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...