बुलंदशहर, मार्च 8 -- ज़िले में पछुआ हवाओं से बदला मौसम थम गया है। सुबह से तेज धूप खिलने के कारण गर्मी का असर बढ़ने लगा है। होली तक गर्मी बढ़ जाएगी। तापमान में भी बढ़ोतरी की आशंका है। दिन का पारा 33 डिग्री तो रात का तापमान भी 15 के पार पहुंच सकता है। शुक्रवार को तेज धूप के चलते लोगों को गर्मी का अहसास हुआ। दोपहर में तपिश से लोग परेशान रहे। अब मौसम विभाग ने तीन दिन बाद बारिश की संभावना जताई है। बीते दिनों से चल रही ठंडी पछुआ हवा के कारण लोग दोबारा से सुबह और शाम गर्म कपड़े पहनकर निकल रहे थे। रात का पारा भी काफी नीचे आ गया था। अचानक बदले मौसम से सभी हैरान थे। 27 किलोमीटर प्रति घंटे की ठंडी हवाएं शरीर में चुभ रहीं थीं। हालाँकि शुक्रवार की सुबह को ठंड का एहसास हुआ लेकिन तेज धूप खिलने और दिन बढ़ने के साथ गर्मी बढ़ती चली गई। दोपहर के समय लोगों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.