भागलपुर, जनवरी 31 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। भीड़ नियंत्रण के लिए भागलपुर स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में स्थायी होल्डिंग एरिया का निर्माण होना है। होली तक पूरा करने की योजना थी, लेकिन अब होली तक निर्माण नहीं हो पाएगा। डेढ़ माह पूर्व रेलवे बोर्ड की टीम ने दो जगहों पर इसके लिए जमीन का जायजा लिया था। अभी सर्वे रिपोर्ट ही तैयार की जा रही है। सर्वे रिपोर्ट राइट्स ने हाल ही में ड्रोन सर्वे कराया है। सर्वे रिपोर्ट को मंजूरी मिलने के बाद ही मॉड्यूलर वेटिंग हाल विकसित करने की दिशा में पहल होगी। इसमें कम से कम चार-पांच माह समय लग सकता है। होली में 15-20 हजार अतिरिक्त भीड़ बढ़ जाती हैं। लग्न का मौसम भी है। इसलिए 25-30 हजार भीड़ बढ़ने की संभावना है। भीड़ नियंत्रण के लिए भागलपुर स्टेशन में स्थाई होल्डिंग एरिया को विकसित करने की घोषणा की गई है। यहां दो ...